1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार चुनाव : जेपी नड्डा ने लालू राज की तुलना जंगलराज से की, पढ़िए

बिहार चुनाव : जेपी नड्डा ने लालू राज की तुलना जंगलराज से की, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव : जेपी नड्डा ने लालू राज की तुलना जंगलराज से की, पढ़िए

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर को होगी। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए हर पार्टी जोर लगा रही है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार में कई रैलियां की है जिनमें उनके निशाने पर कांग्रेस और आरजेडी रहे।

आज उन्होंने सीतामढ़ी में सभा की है। उन्होंने कहा, ये चुनाव सिर्फ एनडीए उम्मीदवारों को जिताने का ही नहीं है। ये चुनाव बिहार के विकास की गाड़ी को आगे बढ़ने है। विकास की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए नीतीश कुमार जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना जरूरी है।

उन्होंने कहा, आज से 15 साल पहले बिहार में चुनाव का मुद्दा विकास नहीं था, क्योंकि यहां लालू यादव का जंगलराज था। आज श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राजनीति की संस्कृति, चाल, चरित्र सब बदल दिया है। अब विकास कार्यों की बात करना जरूरी है।

2014 में जब मोदी जी ने जीरो बैलेंस में जनधन खाते खुलवाने शुरु किए। तब विपक्षियों ने सवाल उठाया कि गरीबों के खाते खुलवाने से कुछ नहीं होगा। जब लॉकडाउन लगा तब मोदी जी ने बिना मनीऑर्डर और पोस्टमैन के 20 करोड़ गरीब महिलाओं के इन्हीं जनधन खातों में 3 महीने तक 500-500 रुपये पहुंचाए।

उन्होंने यह भी कहा कि 15 साल पहले जिस बिहार में लूटराज था, उसे हम लॉ एंड ऑर्डर के राज पर आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। बाहुबल पर चलने वाले बिहार को हम विकास बल के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...