उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज से बिहार में चुनाव प्रचार का दूसरा दौर शुरू होगा। मुख्यमंत्री अगले दो दिनों तक बिहार में कई जनसभाएं करेंगे. बता दें कि आज बिहार में पहले चरण का मतदान हो रहा है।
पीएम मोदी ने अपने चुनाव प्रचार के शेड्यूल को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी। ट्वीट पर जानकारी साझा करते हुए लिखा गया की CM श्री myogiadityanath जी कल 11:20 बजे गोरियाकोठी, सिवान, 01:00 बजे मोतिहारी, पूर्वी चंपारण और 02:45 पर चनपटिया बाजार, पश्चिमी चंपारण में करेंगे जनसभाएं
CM श्री @myogiadityanath जी कल 11:20 बजे गोरियाकोठी, सिवान, 01:00 बजे मोतिहारी, पूर्वी चंपारण और 02:45 पर चनपटिया बाजार, पश्चिमी चंपारण में करेंगे जनसभाएं
लाइव प्रसारण देखें-
Youtube- https://t.co/ak8kQYPgjG
Twitter- https://t.co/sXtdAvrHU7
Facebook- https://t.co/mjV438V077 pic.twitter.com/DvnDYT7Lvf— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) October 27, 2020
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9 बजे लखनऊ से पटना के लिए उड़ान भरेंगे। यहां सुबह करीब साढ़े 11 बजे सीएम योगी पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। वही आज मुख्यमंत्री योगी की तीन जनसभाएं होंगी। वहीं, कल मुख्यमंत्री योगी की 4 जनसभाएं होंगी। उनकी पहली जनसभा सीवान में होगी।
मुख्यमंत्री की ये जनसभा सीवान की गरियाकोठी विधानसभा में होगी। मुख्यमंत्री यहां के दरौंदा विधानसभा में पहली जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री की ये सभा सुबह 11 बजे के करीब होगी। दरौंदा के बाद मुख्यमंत्री योगी की दूसरी जनसभा वैशाली जिले में होगी।
यहां करीब साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री लालगंज विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। सीवान के बाद मुख्यमंत्री योगी पूर्वी चंपारण में जनसभा करेंगे। उनकी सभा यहां गोविंदगंज विधानसभा में दोपहर 1 बजे के करीब होगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री की तीसरी जनसभा दोपहर बाद करीब 3 बजे पश्चिमी चंपारण में होगी। मुख्यमंत्री योगी यहां के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वैशाली के बाद मुख्यमंत्री योगी मधुबनी जाएंगे।
यहां झंझारपुर में सीएम योगी की जनसभा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री दोपहर अढ़ाई बजे के करीब इस जनसभा को संबोधित करेंगे , इसके बाद मुख्यमंत्री की चौथी जनसभा शाम 5 बजे दरभंगा में होगी।