1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar Election: तीसरे और आखिरी चरण की 78 सीटों के लिए मतदान शुरू

Bihar Election: तीसरे और आखिरी चरण की 78 सीटों के लिए मतदान शुरू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Bihar Election: तीसरे और आखिरी चरण की 78 सीटों के लिए मतदान शुरू

बिहार में विधान सभा चुनाव का आज तीसरा और आखिरी चरण है। आज (शनिवार) बिहार में 15 जिलों की 78 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं और सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इनमें 63 सामान्य सीट हैं जबकि 13 आरक्षित सीट हैं। तीसरे चरण में कुल 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुछ सीटों को छोड़कर सभी जगह शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। इससे पहले बिहार में 28 अक्टूबर को पहले चरण और 3 नवंबर को दूसरे चरण के वोट डाले गए थे।

तीसरे दौर में 15 जिलों की 78 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिनमेंपश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में मतदान होंगे। इस चरण में कुल एक हजार 204 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और 2 करोड़ 35 लाख 54 हजार 71 मतदाता इनके भविष्य का फैसला करेंगे।

वहीं इन 78 सीटों पर 2015 में जेडीयू ने 23 सीटों पर जीत दर्ज की थी। आरजेडी ने 78 में 20 सीटें जीती थीं। 78 सीटों में बीजेपी के खाते में 20 सीटें गईं थीं। वहीं कांग्रेस ने इन्हीं 78 सीटों में 11 पर जीत दर्ज की थी।

मगर पेच ये है कि 2015 के चुनाव में जेडीयू आरजेडी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था, जबकि इस बार नीतीश के सामने आरजेडी और कांग्रेस के अलावा चिराग पासवान भी चुनौती बनकर सामने खड़े हैं, जाहिर सी बात है कि नीतीश के लिए ये चुनाव 2015 के मुकाबले ज्यादा मुश्किल होगा और उनके सामने अपनी सीटों को बचाने की कड़ी चुनौती होगी।

वही आप को बता दें कि विधान सभा चुनाव के साथ वाल्मिकी नगर लोक सभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। ये सीट इसी साल जेडीयू सांसद वैद्यनाथ महतो के निधन के बाद खाली हुई थी।

आज होने वाले मतदान में पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर और रामनगर के अलावा सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर और महिषी विधान सभा सीट पर सुबह 7 बजे से 4 बजे तक ही वोटिंग हो सकेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...