राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान शुरू हो गया। इस चरण में करीब 2.34 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे और 1204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन उम्मीदवारों में विधानसभा अध्यक्ष और राज्य मंत्रिमंडल के 12 सदस्य शामिल हैं।
बिहार में सुबह 11 बजे तक 19 फीसदी मतदान हुआ है। दरभंगा-12.2% हायाघाट-13.4% बहादुरपुर – 12.9 % केवटी -13.9 % जाले – 13.8 %.
Poll Percentage
3rd Phase (11:00 AM)#BiharElections_ThirdPhase pic.twitter.com/XcORVQNMTi— CEO Bihar #ElectionDepartmentBihar (@CEOBihar) November 7, 2020
तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समेत राज्य सरकार के 11 मंत्रियों -विजेंद्र प्रसाद यादव, खुर्शीद अहमद, प्रमोद कुमार, लक्ष्मेश्वर राय, बीमा भारती, महेश्वर हजारी, विनोद नारायण झा, कृष्ण कुमार ऋषि, नरेंद्र नारायण यादव, रमेश ऋषिदेव, सुरेश शर्मा सहित 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं।
तीसरे चरण में 2 करोड़ 35 लाख 54 हजार 71 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 12325780 पुरुष, 11205378 महिला एवं 894 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। इनके अतिरिक्त 22019 सर्विस मतदाता भी अपना वोट डालेंगे।
आप को बता दे कि तीसरे चरण के चुनाव में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली तथा समस्तीपुर जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।