1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार चुनाव: तेजस्वी को अगले आधे घंटे में एनडीए से मिली टक्कर, शुरुआती एक घंटे में तेजस्वी ने मारी बाजी

बिहार चुनाव: तेजस्वी को अगले आधे घंटे में एनडीए से मिली टक्कर, शुरुआती एक घंटे में तेजस्वी ने मारी बाजी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव: तेजस्वी को अगले आधे घंटे में एनडीए से मिली टक्कर, शुरुआती एक घंटे में तेजस्वी ने मारी बाजी

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बज से शुरू हो चुकी है। शुरुआती गिनती में पल पल आंकड़ा बदल रहा है। पहले डेढ़ घंटे की बात करें तो गिनती शुरू होने के कुछ मिनट ही महागठबंधन ने एनडीए पर बढ़त बनाई लेकिन बाद में फिर एनडीए से भी टक्कर मिलनी शुरू हुई।

महागठबंधन और एनडीए की टक्कर की बात करें तो जिस वक्त एनडीए 59 सीट पर थी उस वक्त तेजस्वी की टीम ने सेचुरी मार दी थी। यानी शुरुआत के एक घंटे में बिहार पॉलिटिकल लीग के शुरुआती ओवर में तेजस्वी की टीम ने दोगुने की लीड बना कर रखी थी।

लेकिन अगले आधे में नीतीश की कप्तानी में खेल रहे एनडीए ने स्ट्राइक रेट बढ़ाया और रुझानों की एक तरफा लड़ाई को टक्कर की लड़ाई बनाया। 9 बजे तक तेजस्वी बहुमत से चार सीट आगे यानी 126 के आंकड़े पर पहुंच गए थे।

वहीं नीतीश कुमार के नेतृ्त्व में लड़ रहे एनडीए सिर्फ 109 पर पहुंच पाई है। यानी बीच में कुछ समय के लिए तो एनडीए लड़ाई में आई लेकिन फिर एक बार महागठबंधन हावी होता दिख रहा है।

चुनाव आयोग की ओर से भी आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों की बात करें तो पहले एक घंटे में पांच सीटों के रुझान सामने आए हैं। इनमें दो सीट पर बीजेपी, एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी, एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर वीआईपी ने बढ़त बनाई हुई है।

आप को बता दे कि कोरोना संकट के कारण बूथों की संख्या में लगभग 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बार 72 हजार बूथ की जगह 1 लाख 6 हजार 526 बनाने पड़े थे। मतगणना के लिए एक हॉल पर अधिकतम 14 टेबल होंगे। जहां हॉल छोटा होगा वहां 7 टेबल लगाए जाएंगे।

मतगणना केंद्र पर तैनात सभी मतगणना कर्मी, अधिकारी, सुरक्षा में तैनात जवान और पार्टी एजेंटों को मास्क और हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। मतगणना केंद्र पर मतगणना से पहले फॉगिंग मशीन से टेमीफॉस का छिड़काव अनिवार्य है। तीन पालियों में मतगणना कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...