1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ पहुंचे तेजस्‍वी ने डाला वोट

बिहार चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ पहुंचे तेजस्‍वी ने डाला वोट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ पहुंचे तेजस्‍वी ने डाला वोट

बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। लोग अपने घरों से सिर्फ वोट डालने के लिए बाहर आ रहे हैं। इस बीच पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी आरजेडी नेता और महागठबंधन की ओर से सीएम कैंडिडेट तेजस्‍वी यादव के साथ मतदान केंद्र पहुंचे।

राबड़ी देवी ने वोट देने से पहले कहा कि बिहार में बदलाव की गंगा बह रही है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और यह इस बार होकर रहेगा। पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि महागठबंधन बिहार में हर जगह से जीत रहा है। पूरी रिपोर्ट मिल रही है। बिहार की जनता रिपोर्ट दे रही है।

तेजस्‍वी यादव ने कहा कि सभी लोग लोकतंत्र के त्‍योहार में हिस्‍सा लें। कोरोना को देखते हुए अपनी सुरक्षा का ख्‍याल रखें। तेजस्‍वी ने कहा कि बिहार में परिवर्तन की लहर बह रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार के वोटर इस बार बदलाव के लिए वोट करेंगे।

आप को बता दें कि तेजस्‍वी ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से उन्‍होंने पत्र लिखकर सवाल पूछे लेकिन उन्‍होंने इन बिंदुओं पर जबाब नहीं। आज वह एक बार फिर बिहार आ रहे हैं तो उम्‍मीद है कि इन बिंदुओं पर जवाब देंगे।

तेजस्‍वी ने कहा पिछले दिनों बिहार बड़े विकट दौर से गुजरा है। कोरोना काल में मजदूरों को बड़े पैमाने पर पलायन करना पड़ा। बाढ़ की वजह से बिहार में लोग बुरी तरह बदहाल हुए। संकट के इस दौर में सरकार की कार्यप्रणाली ठीक नहीं रही। लोग सरकार के रवैये से खफा हैं।

आप को बता दें कि बिहार में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरु हो गया है। इस चरण में कुल 94 सीटों पर 1463 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण में 2 करोड़ 85 लाख लोग वोट डालेंगे। इसके लिए 41,362 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...