1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार चुनाव परिणाम : कांग्रेस नेता ने लगाया हेरा फेरी करने का आरोप, पढ़िए

बिहार चुनाव परिणाम : कांग्रेस नेता ने लगाया हेरा फेरी करने का आरोप, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव परिणाम : कांग्रेस नेता ने लगाया हेरा फेरी करने का आरोप, पढ़िए

बिहार चुनाव के नतीजे आ गए है जिसमें एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल जाएगा। मुकाबला दिन भर चलता रहा और काफी नजदीकी फाइट लोगों को देखने को मिली ! देर रात तक वोट गिने गए और आख़िरकार बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा दिखाया है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार 243 में से 125 सीटों पर विजयी रहे हैं।

इससे अब ये साफ़ हो गया है कि एक बार फिर नितीश कुमार की प्रदेश के अगले सीएम होंगे। इसी बीच आरजेडी एक इंतजार अब पांच साल और बढ़ गया है। सुबह से ही रुझान में आरजेडी पीछे रही और अंत में जीत एनडीए की ही हुई।

इसी बीच कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है और हेरा फेरी करने की बात कही है। उन्होंने लिखा, राजापाकर, वैशाली की कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा कुमार दास ने बताया की काउंटिंग के बाद 1,720 वोट से जीत हो गई पर DM चुने जाने का सर्टिफ़िकेट देने से इनकार कर रहे हैं। ये न प्रजातंत्र की परिपाटी है और न ही क़ानूनी तौर से सही। चुनाव आयोग कहाँ है ?

अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, सकरा विधान सभा कांग्रेस उम्मीदवार उमेश राम ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस चुनाव प्रभारी श्री सुबोध कांत सहाय को बताया कि वो 600 वोट से जीत गए थे पर उन्हें जबरन क़रीब 1,700 वोट से हार डिक्लेयर कर दिया। क्या यही प्रजातंत्र की कसौटी है? चुनाव आयोग संज्ञान क्यों नही ले रहा?

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने लिखा, बिहार चुनाव में कितनी और हेराफेरी चलेगी? किशनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी 1,266 वोट से जीत गए थे। भाजपा उम्मीदवार अपने घर चली गई थी। अब कांग्रेस उम्मीदवार को सर्टिफ़िकेट देने से इनकार किया जा रहा है। प्रजातंत्र की हत्या कर सरेआम जनमत का अपहरण हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...