1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार चुनाव: राहुल गांधी ने बिहार के लोगों को दिया शुभकामना का संदेश

बिहार चुनाव: राहुल गांधी ने बिहार के लोगों को दिया शुभकामना का संदेश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव: राहुल गांधी ने बिहार के लोगों को दिया शुभकामना का संदेश

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सख्त सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है। इसको लेकर सभी पार्टी अपने मतदाताओं को वोट देने के लिए अप्पील कर रहे है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुभकामनाएँ का संदेश दिया है। आज_बदलेगा_बिहार के हैशटैग से उन्होंने ट्वीट किया कि- इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएँ।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1321285899028758529?s=20

आपको बता दें कि राहुल गांधी वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) और कुशेश्वरस्थान (समस्तीपुर) में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी दोपहर 12 बजे वाल्मीकि नगर और 2.30 बजे कुशेश्वरस्थान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

आप को बता दे कि बिहार चुनाव में 71 सीटों पर दो करोड़ से अधिक मतदाता 1066 उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला कर रहे हैं, जो ईवीएम कैद हो जाएगा। उम्मीदवारों में आठ मंत्री सहित 952 पुरुष व 114 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

पहले चरण में जिन आठ मंत्रियों के भाग्य का फैसला होना है, इनमें कृषि मंत्री प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जयकुमार सिंह, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव को लेकर राज्य के 2 करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

आप को बता दे कि सात बजे शुरू हुए मतदान में एक घंटे के दौरान आठ बजे तक 2.4 प्रतिशत वोट पड़े। सबसे ज्‍यादा पटना में 4 फीसदी लोगों ने वोट डाला। वहीं बांका में आठ बजे तक 2, मु्ंगेर में ढाई प्रतिशत,कैमूर में 2.2 प्रतिशत, लखीसराय में 3 प्रतिशत, पटना में चार प्रतिशत, शेखपुरा में 1.8 प्रतिशत मतदान की सूचना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...