बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 94 सीटों पर आज हो रहा है। वहीं तीसरे चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में चुनावी रैलियां करेंगे।
पीएम मोदी बिहार में दो रैलियों को संबोधित करके एनडीए प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। वहीं राहुल गांधी भी दो जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के अररिया और सहरसा जिलों में दो रैलियों को संबोधित करेंगे।
अररिया और सहरसा में भरने हुंकार,
हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi आ रहे हैं।करेंगे आपसे मन की बात, रिपोर्ट-कार्ड साझा। #Vote4NDA pic.twitter.com/uSXrOiJR9t
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 3, 2020
पीएम मोदी मंगलवार की सुबह 11 बजे अररिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे सहरसा में नरेंद्र मोदी अपनी आखिरी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा बिहार के लोगों से प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं. कल एक बार फिर उनके बीच रहने का सुअवसर मिलेगा। सहरसा और फारबिसगंज (अररिया) की जनसभाओं में उनसे संवाद करूंगा।
बिहार के लोगों से प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं। कल एक बार फिर उनके बीच रहने का सुअवसर मिलेगा। सहरसा और फारबिसगंज (अररिया) की जनसभाओं में उनसे संवाद करूंगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 2, 2020
वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कटिहार और किशनगंज में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए 3 नवंबर को बिहार में होंगे। जिन जिलों में मोदी और गांधी मंगलवार को आएंगे, वहां बिहार विधानसभा के अंतिम चरण में 7 नवंबर को मतदान होगा। बिहार में चल रहे चुनावों में मोदी की यह चौथी और अंतिम अभियान यात्रा होगी।
इसकी जानकारी खुद राहुल गाँधी ने आज दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा आज आप सबसे मिलने बिहार के कोढ़ा और किशनगंज में आ रहा हूँ। बढ़ती बेरोज़गारी, किसानों पर आपदा, कमज़ोर अर्थव्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर बात होगी। साथ ही आज बिहार के कुछ ज़िलों में वोटिंग का दूसरा चरण है। वोट ज़रूर दें ताकि आपकी पसंद की नई सरकार बने।
आज आप सबसे मिलने बिहार के कोढ़ा और किशनगंज में आ रहा हूँ। बढ़ती बेरोज़गारी, किसानों पर आपदा, कमज़ोर अर्थव्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर बात होगी।
साथ ही आज बिहार के कुछ ज़िलों में वोटिंग का दूसरा चरण है। वोट ज़रूर दें ताकि आपकी पसंद की नई सरकार बने। pic.twitter.com/Y0pZTo4MKN
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 3, 2020
मधेपुरा जिले के बिहारगंज और अररिया में रैलियों को संबोधित करने के लिए राहुल गांधी 4 नवंबर को फिर से बिहार का दौरा करेंगे। कांग्रेस ने दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव की बेटी सुभासिनी यादव को बिहारगंज विधानसभा सीट पर उतारा है।
आपको बता दें कि बिहार में पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को संपन्न हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण का मतदान जारी है, साथ ही तीसरा और आखिरी चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। 10 नवबंर को मतगणना की जाएगी।