1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार चुनाव: नीतीश और तेजस्वी में कांटे की टक्‍कर के बीच JDU के प्रवक्ता ने कबूल की हार

बिहार चुनाव: नीतीश और तेजस्वी में कांटे की टक्‍कर के बीच JDU के प्रवक्ता ने कबूल की हार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव: नीतीश और तेजस्वी में कांटे की टक्‍कर के बीच JDU के प्रवक्ता ने कबूल की हार

बिहार विधानसभा चुनाव के अब तक जो रुझान सामने आए हैं, उसमें तेजस्‍वी यादव की अगुवाई वाला महागठबंधन आगे चल रहा है। एनडीए की सीटों में कमी आई है। रुझानों के आधार पर यह माना जा रहा है कि महागठबंधन संभवत: बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े को हासिल कर लेगा।

सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्‍ता केसी त्‍यागी ने हार स्‍वीकार कर ली है। एक इंटरव्यू में कहा, हमें तेजस्‍वी यादव ने नहीं बल्कि प्राकृतिक आपदा ने हराया है।

त्‍यागी ने कहा कि, “हमें प्राकृतिक आपदा ने हराया है। न तो ब्रांड नीतीश गायब हुआ है और न ही तेजस्‍वी यादव स्‍थापित हुए हैं। गौरतलब है कि बिहार से अब तक जो रुझान आए हैं, उसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्‍कर चल रही है।”

केसी त्‍यागी ने कहा, ‘हम लोगों के फैसले का स्‍वागत करते हैं, हम आरजेडी या तेजस्‍वी यादव से नहीं हारे हैं, राष्‍ट्रीय आपदा से हारे हैं।’ हम केवल करोना के कारण पीछे चल रहे हैं।

उन्होंने कहा हम बिहार के पिछले 70 साल की खराब हालत का परिणाम भुगत रहे हैं। एनडीए की बात करें तो बीजेपी की सीटों में जहां इजाफा हो रहा है, वहीं नीतीश कुमार के जेडीयू की सीटों में कमी आई है, हालांकि एनडीए और महागठबंधन के बीच बेहद करीबी मुकाबला है।

आप को बता दे कि मुकाबला इतना नजदीकी है कि परिणाम को लेकर कोई भी अनुमान लगाना बेहद मुश्किल हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...