1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार चुनाव: वोट डालने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मतदान करने की अपील की

बिहार चुनाव: वोट डालने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मतदान करने की अपील की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव: वोट डालने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मतदान करने की अपील की

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव को लेकर पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र से मतदान करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार। वोट डालने के बाद नीतीश ने विक्ट्री साइन दिखाया और इस दौरान उन्होंने बिहार की जनता से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘विगत 15 सालों से लगातार काम करते आ रहे हैं, तभी बिहार आगे बढ़ा है। पूरे बिहार को ही अपना परिवार और घर मानकर हमने सेवा कार्य किया है। हाशिए पर खड़े अंतिम व्यक्ति को भी मुख्यधारा में जब तक नहीं ले आते तब तक ये प्रयास और विकास कार्य करते रहेंगे।’

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा नेता नित्यानंद राय ने हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के करनपुरा के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

इससे पहले उन्होंने लोगों से अपील करते हुए लिखा पहले मतदान करें फिर जलपान करें। बिहार के विकास, निरंतर प्रगति को आगे बढाने, भय, भ्रष्टाचार, अपराध से मुक्त बिहार के लिए आपका एक-एक वोट कीमती है। जिन क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है, वहां के मतदाताओं से मेरी अपील है कि बड़ी से बड़ी संख्या में मतदान के लिए निकलें।

आप को बता दें कि बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के तहत 94 विधान सभा क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है। ये सीटें राज्य के 17 जिलों में हैं, जिनमें पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय,खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना शामिल हैं।

दूसरे चरण के चुनाव में कुल 1463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 146 महिला और एक ट्रान्सजेण्डर उम्मीदवार शामिल हैं। महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 27 उम्मीदवार और दरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

दूसरे चरण में बीजेपी के 44, जेडीयू के 34, आरजेडी के 52 उम्मीदवार, कांग्रेस के 22, सीपीआई और सीपीएम के 4-4 उम्मीदवार के अलावा रालोसपा के 33, बसपा के 31 और लोजपा के 44 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...