1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार चुनाव: मतदान से पहले चिराग का नया नारा- नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई

बिहार चुनाव: मतदान से पहले चिराग का नया नारा- नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव: मतदान से पहले चिराग का नया नारा- नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई

बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान होना है। इसके मद्देनजर सभी पार्टियों के बीच एक-दूसरे पर आरोप लगाने का दौर जारी है। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। साथ ही अब लोजपा ने नया चुनावी नारा दे दिया है, ‘नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई।’

चिराग पासवान ने मुंगेर गोलीकांड को लेकर नीतीश पर गंभीर आरोप लगाया है। चिराग ने आरोप लगाया कि मुंगेर में नीतीश कुमार के कहने पर ही गोली चलाई गई थी। चिराग ने कहा कि आयकर विभाग की छापेमारी से नीतीश कुमार परेशान हैं, सात निश्चय में जांच की बात से भी नीतीश घबराए हुए हैं। चिराग पासवान बोले कि नीतीश कुमार ने 15 साल सुशासन बाबू का टैग पहने रखा, लेकिन अब उनकी सच्चाई सबके सामने आ रही है।

चिराग पासवान ने कहा कि शराब तस्करों के लिए नीतीश कुमार चिंतित हैं, क्योंकि बिना पैसों के लेन-देन बिहार में शराब बेचना संभव नहीं है। चिराग ने सवाल किया कि पिछले पांच साल में नीतीश कुमार ने क्या किया है, आने वाले दिनों में उनका क्या रोडमैप है।

लोजपा नेता ने कहा, ‘निर्दोष लोगों और दुर्गा भक्तों पर आपकी पुलिस द्वारा गोली चलाने से बड़ा अपराध क्या हो सकता है। नीतीश कुमार सरकार महिषासुर का एक रूप बन गई है। सभी जानते हैं कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ बढ़ जाती है, तो क्या आप लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोली मार देंगे?’

नीतीश पर सवाल उठाते हुए चिराग पासवान ने फिर कहा कि नीतीश कुमार 2024 में प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि जब मेरे पिता की तबीयत खराब थी, तब नीतीश कुमार मिलने नहीं गए थे लेकिन अब सबके खास बनने का ढोंग कर रहे हैं।

चिराग पासवान ने कहा, ‘मुख्यमंत्री पर पिछले 15 सालों से ‘सुशासन’ बाबू का टैग लगा हुआ है। लेकिन अब, उनकी लूट उजागर हो रही है। उन्होंने कभी मुंगेर के बारे में नहीं बोला और न ही भ्रष्टाचार पर ही एक शब्द कहा। उन्हें पलटूराम के रूप में जाना जाता है क्योंकि वह लालू के खिलाफ थे और फिर 2015 में उनके साथ सरकार बनाई थी।’

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार शराब तस्करों के लिए चिंतित हैं क्योंकि बिहार में बिना पैसों के लेन-देन के शराब नहीं बेची जा सकती। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि पांच साल में नीतीश कुमार ने क्या किया और आने वाले दिनों में उनका क्या रोडमैप है?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...