1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार चुनाव: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप, शिक्षा को लेकर कही ये बात पढ़े

बिहार चुनाव: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप, शिक्षा को लेकर कही ये बात पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप, शिक्षा को लेकर कही ये बात पढ़े

बिहार चुनाव में मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है। 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान के दौरान आवश्यक कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी किया जा रहा है। इस बीच लोकजन शक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने अपने चचेरे भाई और सांसद प्रिंस राज के साथ लाइन में लगकर खगड़िया जिला स्थित एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करके वोट किया और बिहारवासियों से वोट करने की अपील की।

बिहार एक ऐसा प्रदेश है जहां बी॰ए॰ की पढ़ाई 5 साल में होती है।बाढ़ की समस्या हर वर्ष जस की तस है।अस्पतालों की स्तिथि ऐसी है कि बी॰पी॰ नापने की भी मशीन नहीं है।लेकिन नीतीश कुमार जी को विकास पर भाषण बोलना हो तो लगातार धाराप्रवाह बोल सकते है।बिहार को अब इनसे बचाना होगा।#असम्भवनीतीश

इस बीच जदयू प्रमुख नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा खुद को बिहार का मालिक समझने वाले आदरणीय नीतीश कुमार जी सात निश्चय के ठेकेदारों के यहाँ मात्र आयकर विभाग के छापे से जेल जाने का डर सता रहा है।सात निश्चय में बिहार की जनता का पैसा लूटने वाले कोई भी हो उनको हिसाब देना ही होगा।घोटाले की जाँच कर दोषीयों को जेल भेजा जाएगा।

चिराग पासवान ने आगे लिखा 15 साल मुख्यमंत्री बनने के बाद भी पिछले 5 साल में विकास का कार्य गिनवाने के नाम पर मौन रहने वालों को आगामी 10 तारीख़ को बिहार की जनता सबक़ सिखाएगी।कोरोना बाढ़ पलायन रोज़गार कृषि शिक्षा स्वास्थ की समस्याओं पर मौन क्यों ? #असम्भवनीतीश

बिहार चुनाव के बीच चिराग पासवान नितीश कुमार पर जम कर निशाना साध रहे है उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा श्री नितीश कुमार के सभी लोग BJP4India के प्रत्याशीयो के साथ विश्वासघात कर रहे है। सभी मतदाताओं से अपील है की जहां भी लोजपा चुनाव नहीं लड़ रही हो वहाँ भाजपा के प्रतयशीयों को पूरा आशीर्वाद दें। जे॰डी॰यू॰ अभी से हार का बहाना बना रही है।किसी भी किमत पर बिहार को बचाना है।#असम्भवनीतिश

वहीं जदयू प्रमुख नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पासवान ने ट्वीट किया- ‘आज के मतदान में सभी बिहारियों से अपील है कि खुद पर गर्व करने के लिए अपने मतदान का प्रयोग करें। आने वाली सरकार में बिहार परिवर्तित दिखना चाहिए। कुछ काम होना चाहिए। 4 लाख बिहारियों द्वारा बनाया गया #बिहार1stबिहारी1st विज़न डॉक्यूमेंट को लागू करने के लिए अपना आशीर्वाद दें। #असम्भवनीतीश’

’15 साल में बिहार बदनाम से बदहाल हो गया’इतना ही नहीं चिराग पासवान ने कई और ट्वीट्स के जरिए नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- ‘पहले चरण के मतदान के बाद आदरणीय नीतीश कुमार जी की हार की बौखलावट किसी से छुपी नहीं है। जनता ने उनको नकार दिया है। आप सभी बिहार के मतदाताओं से अपील है कि बिहार को और बर्बाद ना होने दें। जनता ने बिहार में बदलाव व #नीतीशमुक्तबिहार #बिहार1stबिहारी1st के लिए आशीर्वाद दिया है। #असम्भवनीतीश’

पासवान ने ट्वीट किया- ‘पिछले 15 साल में बिहार बदनाम से बदहाल हो गया। पलायन, रोजगार, बाढ़ में नहीं हुआ कोई सुधार। शिक्षक और बच्चे दोनों अपना जीवन उदासी में जी रहे हैं। प्रवासी बिहारी दूसरे प्रदेश में बताने में शर्माते है की वह बिहारी हैं. आज फिर लोकतंत्र ने मौक़ा दिया है अपनी तक़दीर बदलने का.#असम्भवनीतीश’

आप को बता दें कि बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के तहत 94 विधान सभा क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है। ये सीटें राज्य के 17 जिलों में हैं, जिनमें पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय,खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना शामिल हैं।

दूसरे चरण के चुनाव में कुल 1463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 146 महिला और एक ट्रान्सजेण्डर उम्मीदवार शामिल हैं। महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 27 उम्मीदवार और दरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

दूसरे चरण में बीजेपी के 44, जेडीयू के 34, आरजेडी के 52 उम्मीदवार, कांग्रेस के 22, सीपीआई और सीपीएम के 4-4 उम्मीदवार के अलावा रालोसपा के 33, बसपा के 31 और लोजपा के 44 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...