1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार चुनाव : चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर कसा तंज, पढ़े

बिहार चुनाव : चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर कसा तंज, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव : चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर कसा तंज, पढ़े

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान लगातार नीतीश कुमार पर हमला करते हुए नजर आये थे।

बुधवार को बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी को छोड़ आरजेडी के साथ मिल जाएंगे। इसे अलावा चिराग ने सभी लोगों ने वोट देने की अपील की।

चिराग पासवान ने ट्विट करते हुए कहा कि बिहार की बेबसी को बदलने के लिए जो रोड मैप 4 लाख बिहारीयों के द्वारा बनाया गया manifesto.ljp.co.in उसे पढ़ें और अपने खुद के भविष्य की लिए उठ कर सिर्फ़ विकास के नाम पर इस बार वोट दें। हम सभी बिहारीयों को मिल कर ही बिहार को और बर्बाद होने से बचाना होगा।#नीतीशमुक्तसरकार

उन्होंने एक बाद एक कई ट्वीट किया उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि पहले 15 वर्ष बदनाम था बिहार दूसरे 15 वर्ष में बदहाल है बिहार
लेकिन अब आप सब के आशीर्वाद से #नीतीशमुक्तसरकार कर #बिहार1stबिहारी1st बनाना है। नितीश कुमार जी से ज़्यादा सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ रही है और नितीश कुमार जी से ज़्यादा सीटें जीत कर भाजपा-लोजपा सरकार बनेगी।#असम्भवनीतीश

चिराग पासवान ने ट्विट करते हुए कहा कि आदरणीय नीतीज कुमार जी को दिया गया एक भी वोट ना सिर्फ़ बिहार को कमजोर और बर्बाद करेगा बल्कि आरजेडी व महागठबंधन को मजबूत करेगा। चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा को छोड़ आरजेडी के साथ जाने की तैयारी कर चुके है साहब। आरजेडी के आशीर्वाद से पहले भी सरकार बना चुके है।

चिराग पासवान ने आगे लिखा कि पहले 15 वर्ष बदनाम था बिहार दूसरे 15 वर्ष में बदहाल है बिहार लेकिन अब आप सब के आशीर्वाद से नीतीश मुक्त सरकार कर बिहार फस्ट बिहारी फस्ट बनाना है। नीतीश कुमार जी से ज़्यादा सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ रही है और उनसे ज़्यादा सीटें जीत कर भाजपा-लोजपा सरकार बनेगी।

उन्होंने आगे नितीश कुमार आरोप लगाते हुए लिखा कि सात निश्चय और शराब तस्कर से आए हुए पैसों को अपने राजनैतिक महत्वकांक्षा के लिए इस्तेमाल कर रहे है आदरणीय नीतीश कुमार जी। चुनावों के बाद आरजेडी कांग्रेस के साथ जाकर 2024 में प्रधान मंत्री उम्मीदवारी का सपना देख रहें हैं नीतीश कुमार जी। #असम्भवनीतीश

आखिरी में चिराग ने मतदाताओं से वोटिंग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रथम चरण के मतदान में आप सभी से अपील है कि अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर करें ताकि बिहार को बिहार 1st बिहारी 1st बनाया जा सके। कोरोना से बचाव करते हुए लोकतंत्र को भी मज़बूत करना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...