1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार चुनाव: बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव का पीएम मोदी के नाम पत्र, कही ये बात पढ़े

बिहार चुनाव: बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव का पीएम मोदी के नाम पत्र, कही ये बात पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव: बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव का पीएम मोदी के नाम पत्र, कही ये बात पढ़े

बिहार विधानसभा के दूसरे चरण की 94 सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी के बिहार आगमन से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव के प्रधानमंत्री के नाम पर एक पत्र लिखा है। पत्र के जरिए उन्होंने पिछले 6 साल में बिहारियों से किए गए उनके वादे याद दिलाए हैं।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, ” आदरणीय प्रधानमंत्री जी, समस्त बिहारवासी पुनः आपके बिहार आगमन पर हार्दिक अभिनंदन करते है। आपके नाम एक पत्र लिखा है। आशा करते है कि आप बिहारवासियों से विगत 6 वर्षों में किए गए वादों को भूले नहीं होंगे एवं उन्हें पूरा करेंगे।”

इससे पहले तेजस्वी ने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व क़ानून व्यवस्था और विकसित बिहार के लिए मतदान अवश्य करें। नए दौर में नए बिहार के लिए बदलाव अति आवश्यक है। जय हिंद, जय बिहार।

आप को बता दे कि आज बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। आज मतदान शुरू होने से कुछ देर पहले भी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव के मुद्दे और उस पर जनता द्वारा वोट करने की वजह बताई है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता परिवर्तन चाहती है। परिवर्तन की इस सुनामी में बिहार के लोग ‘पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिचाई, महंगाई’ के मुद्दे पर वोट देंगे। मुझे यकीन है कि वे हमारे लिए वोटिंग करेंगे, क्योंकि वे राज्य में बदलाव चाहते हैं।

वे सक्रिय और प्रगतिशील सरकार चाहते हैं। बिहार की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी। पहले चरण के मतदान में जनता ने ये संकेत दे दिए हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा।’

दूसरे चरण में मतादन से पहले तेजस्वी ने कहा कि अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, क़ानून-व्यवस्था और विकसित बिहार के लिए मतदान अवश्य करें। नए दौर में नए बिहार के लिए बदलाव अति आवश्यक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...