1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Bihar Election 2020: PM का विपक्ष पर हमला, कहा- नए बिहार में लालटेन की जरूरत खत्म

Bihar Election 2020: PM का विपक्ष पर हमला, कहा- नए बिहार में लालटेन की जरूरत खत्म

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Bihar Election 2020: PM का विपक्ष पर हमला, कहा- नए बिहार में लालटेन की जरूरत खत्म

बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में सभी राजनितिक दलों ने इस प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज बिहार में जहा एक तरफ बीजेपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक पीएम मोदी ने सासाराम, गया और भागलपुर में जनसभाओं को संबोधित किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में दो रैलियों को संबोधित किया और बीजेपी और पीएम मोदी पर सीधा हमला किया।

पीएम मोदी में अपनी रैली में कहा आज भारत आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। अगर बिहार में विरोध और अवरोध को जरा भी मौका मिला तो यहां की गति और प्रगति दोनों धीमी पड़ जाएगी। इसलिए नीतीश जी की अगुवाई में NDA को एक-एक वोट पड़ना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा है कि 90 के दशक में बिहार को अराजकता और अव्यवस्था के दलदल में धकेल दिया गया था। आज भी बिहार की अनेक समस्याओं की जड़ में 90 के दशक की अव्यवस्था और कुशासन है। लेकिन अब आप एक नए बिहार को बनते देख रहे हैं। आज के बिहार में लालटेन की जरूरत खत्म हो गई है।

पीएम मोदी ने आगे कहा- त्योहारों का सीज़न है, इसलिए जो भी खरीदारी आप करेंगे, अधिक से अधिक लोकल खरीदिए। भागलपुर की सिल्क की साड़ी, मंजूशा पेन्टिंग और दूसरे उत्पादों को सपोर्ट कीजिए। हमारे मिट्टी के हस्तशिल्पियों, दूसरे शिल्पियों के बनाए बर्तन, दीए, खिलौने ज़रूर खरीदिए।

पीएम मोदी बिहार की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि, बिहार आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। अगर बिहार में विरोध और अवरोध को जरा भी मौका मिला तो बिहार की गति और प्रगति दोनों धीमी पड़ जाएगी। इसलिए, नीतीश जी की अगुवाई में भाजपा, जेडीयू, हम और VIP के गठबंधन यानि NDA को एक-एक वोट पड़ना चाहिए।

पीएम मोदी ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि एनडीए के विरोधी दल जब किसानों के लिए कुछ कर नहीं पाए तो अब किसानों को लगातार झूठ बोलने में जुट गए हैं। आजकल ये लोग MSP को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा- ये एनडीए की ही सरकार है जिसने किसानों को लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने की सिफारिश लागू की थी। ये एनडीए की ही सरकार है जिसने सरकारी खरीद केंद्र बनाने और सरकारी खरीद, दोनों पर बहुत जोर दिया है।

हाल ही में देश की कृषि को आधुनिक बनाने के लिए बड़े सुधार किए गए हैं, उनका भी लाभ बिहार के किसानों को होगा। मंडियों से जुड़ा कानून तो यहां पहले ही खत्म कर दिया गया था अब बिहार में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर पर और तेजी से काम होने की संभावना बनी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- अब बिहार के गांवों में, छोटे शहरों में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था का और विस्तार होगा। जो नए कानून बने हैं उससे यहां के आम, मक्का, लीची, केले की पैदावार करने वाले किसानों को बहुत मदद मिलने वाली है। नए प्रावधानों से खेत के पास ही स्टोरेज की सुविधाएं तैयार होंगी।

आप को बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार में अपनी चुनावी रैलियों का शंखनाद कर दिया है। सासाराम की रैली में पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा। साथ ही आज बिहार में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी रैलियां कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...