1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार के सीएम नितीश कुमार का बड़ा एलान : ये मेरा आखिरी चुनाव है, पढ़ें

बिहार के सीएम नितीश कुमार का बड़ा एलान : ये मेरा आखिरी चुनाव है, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार के सीएम नितीश कुमार का बड़ा एलान : ये मेरा आखिरी चुनाव है, पढ़ें

बिहार चुनाव में दो चरण के मतदान संपन्न हो गए है और आखिरी चरण की वोटिंग परसों होने वाली है। इसी बीच बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है।

आज उन्होंने कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है और परसों चुनाव है। यह मेरा अंतिम चुनाव है और अंत भला तो सब भला।

नीतीश कुमार पिछले 15 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और इसके पहले सीएम रेलवे मंत्री, कृषि मंत्री भी रह चुके हैं। आपको बता दे, नीतीश कुमार 6 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं।

साल 2004 के बाद उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा। नालंदा से सांसद रहे नीतीश कुमार नवंबर 2005 में NDA के प्रदेश में सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री बने थे। नीतीश कुमार ने साल 1977 में अपना पहला चुनाव लड़ा था. उन्होंने नालंदा के हरनौत से चुनाव लड़ा. यहां से नीतीश कुमार चार बार चुनाव लड़े।

इसी बीच आज कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और बड़े नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने इस बयान में ओवैसी को बीजेपी की टीम बता दिया है।

आज उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, भाजपा की ‘B टीम’ है असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM असदुद्दीन ओवैसी है ‘भाजपाई तोता’ वोट ध्रुवीकरण की ‘काठ की हांडी’ होगी फेल बिहार बेकरार है, तैयार है बदलाव के लिए, नई उम्मीदों, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के साथ। महागठबंधन की जीत बिहार के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है !

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...