बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर आज मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में करीब 2.85 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1500 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा की एक तिहाई सीटों पर इस चरण में मतदान होगा। ये 94 विधानसभा सीटें 17 जिलों में स्थित हैं।
दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में वोटरों से अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की।
पीएम नरेंद्र मोदी ने उप चुनावों को लेकर मतदाताओं से अपील की। पीएम ने लिखा- ‘आज, पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मैं इन सीटों पर मतदान करने वालों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह करता हूं।’
Today, there are by-polls taking place in various places across India. I urge those voting in these seats to vote in large numbers and strengthen the festival of democracy.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 3, 2020
पीएम मोदी ने आगे लिखा बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।
बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 3, 2020
गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा हर बिहारवासी का बहुमूल्य वोट ही प्रदेश को लूट और अपराध के काले युग से निकाल कर विकास और सुशासन के सुनहरे पथ पर लाया है। आज दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि प्रदेश में शांति, समृद्धि और प्रगति बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें।
हर बिहारवासी का बहुमूल्य वोट ही प्रदेश को लूट और अपराध के काले युग से निकाल कर विकास और सुशासन के सुनहरे पथ पर लाया है।
आज दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि प्रदेश में शांति, समृद्धि और प्रगति बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें।
— Amit Shah (@AmitShah) November 3, 2020
बीजेपी बिहार के ट्विटर हैंडल पर वोटिंग के लिए अपील करते हुए लिखा कि पहले मतदान, फिर कोई काम! एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। NDA को चुनिए, विकास और प्रगति को चुनिए, नया, आत्मनिर्भर बिहार बनाइए!
पहले मतदान, फिर कोई काम!
एक-एक वोट महत्वपूर्ण है।
NDA को चुनिए,
विकास और प्रगति को चुनिए,
नया, आत्मनिर्भर बिहार बनाइए!#Vote4NDA— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 3, 2020
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा आज देश भर में विभिन्न स्थानों पर उपचुनावों के लिए मतदान हो रहा हैं। मैं इन सीटों के सभी मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं। आपका वोट आपके क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है।
मतदान अवश्य करें।
आज देश भर में विभिन्न स्थानों पर उपचुनावों के लिए मतदान हो रहा हैं। मैं इन सीटों के सभी मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं। आपका वोट आपके क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है।
मतदान अवश्य करें।— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) November 3, 2020
उन्होंने आगे लिखा “पहले मतदान, फिर जलपान” बिहार की जनता आज अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए दूसरे चरण का मतदान करने वाली है। सभी मतदाताओं से अपील है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जन-भागीदारी सुनिश्चित कर अपना योगदान अवश्य दें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
"पहले मतदान, फिर जलपान"
बिहार की जनता आज अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए दूसरे चरण का मतदान करने वाली है। सभी मतदाताओं से अपील है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जन-भागीदारी सुनिश्चित कर अपना योगदान अवश्य दें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) November 3, 2020
आप को बता दे की आज दस राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान शुरु हो गया। इनमें मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं, जहां अपनी सरकार बचाने के लिए भाजपा का कांग्रेस के साथ मुकाबला है।
छत्तीसगढ़, झारखंड और नगालैंड को छोड़कर, जहां समय अलग है, अन्य राज्यों में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। जो मतदाता कोरोना से संक्रमित हैं, उन्हें अंतिम घंटों में अलग से मतदान करने की अनुमति दी जायेगी। मतगणना 10 नवम्बर को होगी।
इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। इस चरण में करीब 2.85 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1500 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा की एक तिहाई सीटों पर इस चरण में मतदान होगा। ये 94 विधानसभा सीटें 17 जिलों में स्थित हैं।
इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा उनमें राजद के तेजस्वी यादव शामिल हैं। तेजस्वी विपक्षी महागठबंधन की और से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी हैं।