बिहार चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत से कांग्रेस और आरजेडी में अब फुट पड़ने लगी है। दरअसल आरजेडी से जब अपने कोटे से सत्तर सीट कांग्रेस को दी थी तभी यह कहा जाने लगा था की ये आरजेडी को भारी पड़ सकता है और हुआ भी ऐसा ही !
कांग्रेस सिर्फ 19 सीट ही जीत पाई और इस प्रकार आरजेडी का अलायंस सिर्फ 110 सीट पर आकर अटक गया।
बेहद कड़े मुकाबले में मिली इस हार को आरजेडी पचा नहीं पा रही है। इसी बीच आरजेडी के नेता का एक बड़ा बयान आया है जिसमें सीधे सीधे राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है।
आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है और उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कार्यशैली की वजह से बीजेपी को मदद मिल रही है।
शिवानंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महागठबंधन के लिए बाधा बन गई। कांग्रेस ने 70 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं कीं। राहुल गांधी बिहार में केवल तीन दिन के लिए आए। प्रियंका गांधी नहीं आईं क्योंकि वो बिहार से उतना परिचित नहीं थीं।
उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव सरगर्मी तेज थी और राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के घर पिकनिक मना रहे थे. क्या पार्टी ऐसे चलती है? कांग्रेस पार्टी जिस तरह से चलाई जा रही है, उससे बीजेपी को फायदा हो रहा है।
आपको बता दे कि नितीश एक बार फिर एनडीए के नेता बन गए है और वो सीएम होंगे।