रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ दो घंटे से भी अधिक समय तक चली बैठक के बाद अब चीन का बयान आमने आया है जिसमे उसकी अकड़ दिखाई दे रही है। आपको बता दे कि चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगही और हमारे रक्षा मंत्री के बीच रूस में शुक्रवार को दो घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई थी।
अब इसके बाद चीन ने अपनी बात कही है। चीन का कहना है कि तनाव बढ़ाने के लिए भारत पूरी तरह से जिम्मेदार है और साथ ही बयान में चेतावनी भरे लहजे में कहा गया है कि चीन अपनी एक इंच जमीन भी नहीं छोड़ेगा।
चीन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चीन-भारत सीमा पर मौजूदा तनाव के कारण और सच्चाई स्पष्ट है और इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से भारत पर है।
बयान में कहा गया है कि चीन अपनी एक इंच जमीन भी नहीं छोड़ सकता है और चीन की सशस्त्र सेना अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में पूरी तरह से प्रतिबद्ध, सक्षम और आश्वस्त है।