1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, MP के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, MP के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

बीजेपी के संगठनात्मक फेरबदल में मध्य प्रदेश से जुड़े कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश, कविता पाटीदार को राजस्थान का सह-प्रभारी, लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का सह-प्रभारी और गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। वहीं बृज गोपाल लोया को मध्य प्रदेश का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

By: Nivedita 
Updated:
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, MP के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए विभिन्न राज्यों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस फेरबदल में मध्य प्रदेश से जुड़े कई नेताओं को दूसरे राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं।

अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और अटेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ वनाथी श्रीनिवासन को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

कविता पाटीदार बनीं राजस्थान की सह-प्रभारी

राज्यसभा सांसद और बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार को राजस्थान का सह-प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी और कविता पाटीदार के साथ कुलजीत चाहल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का दायित्व

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल प्रभारी की भूमिका संभालेंगे, जबकि आर्य सहित अन्य नेताओं को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

 

गजेंद्र पटेल को झारखंड की कमान

खरगोन से सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मीडिया संगठन में भी बदलाव

बीजेपी ने राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया विभाग में भी बदलाव किया है। आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया विभाग का संयोजक बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में बृज गोपाल लोया को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मध्य प्रदेश संगठन में भी नई जिम्मेदारियां

संगठनात्मक फेरबदल के तहत मध्य प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी भी बदली गई है। बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश का नया प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। बीजेपी के इस व्यापक संगठनात्मक फेरबदल में मध्य प्रदेश से जुड़े नेताओं को अलग-अलग राज्यों और संगठन के महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां मिली हैं। नई नियुक्तियों के बाद इन नेताओं की संबंधित राज्यों में संगठनात्मक भूमिका अहम रहेगी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...