बीजेपी के संगठनात्मक फेरबदल में मध्य प्रदेश से जुड़े कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश, कविता पाटीदार को राजस्थान का सह-प्रभारी, लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का सह-प्रभारी और गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। वहीं बृज गोपाल लोया को मध्य प्रदेश का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
