1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अवैध संबंध मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, तीन प्रेमियो के चक्कर में हुई पति की हत्या

अवैध संबंध मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, तीन प्रेमियो के चक्कर में हुई पति की हत्या

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

हरदोई: वारदात का एक ऐसा खौफनाक घटना सामने आ रहा है, जिसे जानकर आप हैरत में आ जायेंगे। बीते 31 जनवरी के दिन हुई हत्या में मृतक की पत्नी ने ही अपने तीन प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आपको बता दें कि बीते 31 जनवरी को एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को पुलिस ने गंभीरते से लेते हुए जॉच शुरु की तो पुलिस भी सच्चाई जानकर दंग रह गई।

आरोपी महिला का तीन लोगे से अवैध संबंध था। इस बात की जानकारी उसके पति को भी हो गई थी। पति ने जब इसका विरोध किया तो महिला को यह नागवार गुजरा, उसने अपने तीन प्रेमियों के साथ मिलकर खौफनाक प्लान तैयार किया। इसके बाद महिला के प्रेमियों ने उसके पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

महिला ने अपने पति के हत्या का इल्जाम एक प्रेमी सहित गांव के ही दो और लोगों पर लगा दिया। लेकिन, पुलिस ने जब जांच की तो सच्चाई सबके सामने आ गया। पुलिस ने पांच दिन पहले हुए इस हत्याकांड की साजिशकर्ता पत्नी समेत चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। यह घटना बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मझियारा गांव की है।

पुलिस की मानें तो आरोपी महिला चमेली का ऋषि पाल यादव, रामसेवक और विजयपाल से अवैध संबंध था। एक साल से महिला ऋषि पाल यादव के साथ रहती थी। 20 दिन पहले ही महिला अपने पति राम अवतार कश्यप के घर वापस आई थी।

ऋषि पाल महिला को लेने उसके घर आया था, जहां महिला के पति राम अवतार से उसकी तकरार हुई थी। राम अवतार महिला के अवैध संबंधों का विरोध करता था और उसे घर से जाने नहीं दे रहा था। महिला ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान तैयार किया।

31 जनवरी को सोते समय घर के बाहर राम अवतार कश्यप की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में पत्नी चमेली ने अपने प्रेमी ऋषि पाल यादव और गांव के मन्नू व सोनेलाल पर हत्या का आरोप लगाया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...