उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के वक्त हिंसक प्रदर्शनकारियों ने कई घरों को आगजनी कर दिया और कई लोगों की इस हिंसा में मौत हो गई थी। इसी हिंसा में आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी, जिसे लेकर एक बड़ा खुलासा गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ के मोहल्ला ऊपरकोट के भुजपुरा निवासी हसीन उर्फ सलमान ने किया है।
गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि, आईबी अंकित शर्मा के पहले सभी कपड़े उतारे गए फिर उनके शरीर पर चाकू से लगातार हमला किया गया। जिसके बाद आरोपी करीब आधा घंटे तक अंकित शर्मा को चाकू से गोदते रहे और लाठी-डंडों से वार करते रहे। वहीं अगर पुलिस अधिकारियों के मानें तो आरोपी चाकू व डंडे लेकर अंकित शर्मा के ऊपर उनकी मौत के बाद तक भी वार करते रहे। बाद में उनके शव को नाले में फेंक दिया गया था।
बता दे, आरोपी सलमान ने अंकित शर्मा की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है जिसके बाद आरोपी ने कहा कि भीड़ में से हर कोई अंकित शर्मा पर वार कर रहा था लेकिन किसी ने भी उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया।