नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आज सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जिसने 5 लोगों की जान ले ली। दऱअसल शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को रेलवे क्रॉसिंग फाटक खुला होने के कारण वहां से निकल रहे लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ने बरेली-शाहजहांपुर के पास ट्रेन क्रॉसिंग पर कुछ वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ. जब उल्हासनगर के पास ट्रेन क्रॉसिंग पर खड़ी एक डीसीएम, बाइक और ट्रक को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहनों के परखच्चे उड़ गए और पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि सुबह चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन जब मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के आगे पहुंची तभी क्रॉसिंग पर उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रेन पटरी से उतर गयी। उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ट्रेन ने दो ट्रक, एक कार और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी है। अभी कुछ और शवों के मिलने की आशंका है।

बाजपेई ने बताया कि घटना कैसे हुई और रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने का सिग्नल मिला था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। रेलवे की अप एवं डाउन लाइन पर यातायात बाधित है।
थाना क्षेत्र कटरा के अंतर्गत हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर घटित हुई घटना के संबंध में श्री इन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी महोदय, #shahjahanpurpol का वक्तव्य। #uppplice @uppolice @adgzonebareilly @igrangebareilly @dgpup @UPGovt @aajtak @bstvlive @ANINewsUP @News18UP pic.twitter.com/EHrHPtPx9R
— SHAHJAHANPUR POLICE (@shahjahanpurpol) April 22, 2021
शाहजहांपुर के डीएम ने बताया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे के बारे में जानकारी ली है और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। जिनकी मौत हुई है, उनके परिजनों को दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। जो लोग हादसे में घायल हुए थे, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।