1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पैगंबर मोहम्मद के कार्टून के खिलाफ भोपाल में बड़ा प्रदर्शन, समझिए पूरा मामला

पैगंबर मोहम्मद के कार्टून के खिलाफ भोपाल में बड़ा प्रदर्शन, समझिए पूरा मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पैगंबर मोहम्मद के कार्टून के खिलाफ भोपाल में बड़ा प्रदर्शन, समझिए पूरा मामला

कुछ दिन पहले फ्रांस में पैगम्बर साहब का कार्टून क्लास में दिखाने वाले एक हिस्ट्री टीचर की हत्या कर दी गई थी और इसके बाद से ही सरका इस्लामिक संगठनों के खिलाफ  कार्रवाई करने में में जुटी हुई है ,फ़्रांस के इस रवैये की दुनिया भर में निंदा की जा रही है वही अब देश में भी इसे लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है।

शिक्षक की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों के बीच फ्रांस के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है। इसी बीच भोपाल के इकबाल मैदान में हजारों लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के कहने पर किया गया।

इस प्रदर्शन में कोरोना महामारी को लेकर दी गई हिदायतों का प्रदर्शन के दौरान पालन नहीं किया गया  और प्रदर्शन में जो लेाग हिस्सा लेने पहुंचे वे न तो मास्क लगाए थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा।

मामले पर कार्रवाई करते हुए तलैया थाना पुलिस ने विधायक आरिफ मसूद समेत 400 अज्ञात लोगों पर कलेक्टर के आदेश और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया।

इसी मुद्दे पर सीएम शिवराज ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मध्यप्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। इस मामले में 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वो चाहे कोई भी हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...