नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे रहा है, जिसे लेकर वो कभी भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ करता हैं तो कभी सुरंग खोंदकर भारती. सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करता है। जिसे लेकर आज भारतीय सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई हैं। जम्मू के BSF, IG एन.एस.जम्वाल ने इस घटना पर बड़ा खुलासा किया है।
एन. एस. जम्वाल ने कहा कि काफी समय से पांसर क्षेत्र में कुछ इंटेलिजेंस एजेंसी की तरफ से एक टनल की इनपुट थी। पाकिस्तान ने ये सुरंग जीरो लाईन से खोदी है। अनुमान है कि ये सुरंग भारतीय सीमा में 140-150 मीटर लंबी और 25-30 फीट गहरी है। आदमी बैठकर या रेंगकर इसे पार कर सकता है।
उन्होंने कहा कि ये टनल जीरो लाइन के पास बनाई गई है तो पाकिस्तान के ISI, पाकिस्तानी रेंजर्स और पाकिस्तानी आर्मी की मदद के बगैर नहीं बन सकती है। जीरो लाईन पर उनकी अनुमति के बिना कोई नहीं पहुंच सकता है। बता दें कि यह BSF जवानों की 10 दिनों में दूसरी सबसे बड़ी कामयाबी हैं।