मुंबई : क्रूज रेव पार्टी मामले में NCB का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है, जिससे इस मामले में गिरफ्तार आर्यन खान समेत अन्य आरोपियों की एकबार फिर मुसीबत बढ़ सकती है। आपको बता दें कि इस मामले में अब बहुत बड़ी खबर सामने आई है, जिसका खुलासा NCB की तरफ से दायर पंचनामा से हुआ।
NCB के पंचनामा से खुलासा
एनसीबी की तरफ से दायर पंचनामा में खुलासा हुआ है कि शाहरुख खान के बेटे ने ड्रग्स ले जाने की बात खुद कुबूली है। एनसीबी के पंचनामे के अनुसार कहा गया है कि आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट ने छापेमारी वाले दिन पकड़े जाने के बाद ड्रग्स की बात कबूल की थी। अरबाज मर्चेंट ने जांच अधिकारी के सामने जूते और जिप लॉक पाउच में चरस छिपाकर लाने की बात कबूल की थी। आर्यन और अरबाज ने एक साथ चरस लेने की बात कबूल की थी। दोनों ने माना कि वो इस चरस का इस्तेमाल क्रूज पार्टी के दौरान करने वाले थे।
जेल में हैं आर्यन खान
आपको बता दें कि 8 अक्टूबर यानि शुक्रवार को क्रूज़ ड्रग्स मामले में फंसे अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई के किला कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। बता दें कि आर्यन के वकील की ओर से मुंबई के किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल किया गया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। ऐसे में शुक्रवार की रात को आर्यन आर्थर रोड जेल में बाकि के कैदियों के साथ ही रहे। इस दौरान आर्यन खान को कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया गया।
आर्यन खान को दिया गया ये खाना
ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन की मुंबई की आर्थर रोड जेल में एक रात काट चुके हैं। जेल में आर्यन खान को आम कैदियों की तरह ही खाना दिया गया। इसके साथ ही सोने के लिए भी आम कैदियों वाली सुविधाएं ही दी गई हैं। आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 1 में आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को रखा गया है। RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव होने के बावजूद दोनों को स्पेशल क्वॉरंटीन सेंटर में रखा गया है।