1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक सरकार का बड़ा निर्णय : पटाखों पर लगाया प्रतिबंध, पढ़िए

कर्नाटक सरकार का बड़ा निर्णय : पटाखों पर लगाया प्रतिबंध, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कर्नाटक सरकार का बड़ा निर्णय : पटाखों पर लगाया प्रतिबंध, पढ़िए

ओडिशा, दिल्‍ली और राजस्‍थान की ओर से पटाखों पर बैन लगाने के बाद बीजेपी शासित प्रदेश भी धीरे धीरे पटाखों पर बैन लगा रहे है। दरअसल कोरोना महामारी और प्रदुषण के कारण पहले ही हालात ख़राब है और ऐसे में आतिशबाजी का धुंआ नुकसान कर सकता है।

दरअसल, प्रदूषित हवा से उन लोगों को तकलीफ होती है जो कोरोना से पीड़ित है। विशेषज्ञों का मानना है कि खराब एयर क्‍वालिटी से उन लोगों को खतरा और बढ़ जाता है जो पहले से ही विभिन्‍न बीमारियों से पीडि़त है. कोरोना वायरस, सांस लेने सिस्‍टम पर गंभीर प्रभाव डालता है।

सीएम येदियुरप्‍पा ने आज एक प्रेस वार्ता की है जिसमें उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में चर्चा की और इस दीपावली पर पटाखों पर बैन लगाने का फैसला ले रहे हैं. इस पर चर्चा हुआ और आदेश जारी किया जा रहा है. कोविड-19 के कारण ऐसा किया जा रहा है।

ज्ञात हो, ज्‍य में गुरुवार को 3100 कोरोना केस दर्ज हुए और 31 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही कर्नाटक में कोरोना केसों की संख्‍या 8.38 लाख तक पहुच गई है। देश के पांच राज्यों में अचानक से कोरोना केस बढ़ रहे है जिससे केंद्र सरकार चिंता में आ गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...