1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के तहत दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पढ़े

‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के तहत दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के तहत दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पढ़े

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा है कि केजरीवाल सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ‘रेड लाइट आन, गाड़ी ऑफ’ अभियान को 30 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 21 अक्टूबर को इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था कि यदि शहर में 10 लाख वाहन भी इस अभियान में शामिल हो जाते हैं तो एक वर्ष में पीएम-10 का स्तर 1.5 टन और पीएम-2.5 का 0.4 टन कम हो जाएगा।

गोपाल राय ने कहा, ‘अभियान को 15 नवंबर तक जारी रखा जाना था। हालांकि, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए इसे 30 नवम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया है।’ उन्होंने कहा कि इसे अभियान का ‘चरण 2’ कहा जाएगा।

राय ने इससे पहले कहा था कि रेड लाइट पर इंतजार करने के दौरान वाहनों का इंजन बंद कर देने से वाहनों से होने वाले प्रदूषण में 15 से 20 प्रतिशत की कमी हो सकती है।

आप को बता दे कि दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,830 नए मामले सामने आए। 83 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर साढ़े चार लाख के पार पहुंच गए। मृतकों की संख्या 7,143 हो गई।

भारत में कोरोना के 38074 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 85,91,731 हो गए। इनमें से 79 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.64 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के अनुसार रविवार को देश में संक्रमण से 448 और लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमण के कारण कल तक 1,27,059 लोगों की मौत हो चुकी थी।

देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 12 करोड़ के पार हो गया है। अब तक 12 करोड़ 5 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 7.10% लोग संक्रमित मिले हैं। शुरुआती 2 करोड़ टेस्टिंग में सबसे ज्यादा 18.04 लाख संक्रमित मिले थे।

इसके बाद 3 से 4 करोड़ टेस्टिंग में 16.57 लाख लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बार 11 से 12 करोड़ टेस्टिंग होने में सबसे कम 8.33 लाख लोग संक्रमित मिले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...