1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप : सेना के अधिकारियों से धोखा कर रही है मोदी सरकार

कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप : सेना के अधिकारियों से धोखा कर रही है मोदी सरकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप : सेना के अधिकारियों से धोखा कर रही है मोदी सरकार

बिहार विधानसभा के दो चरण के मतदान सम्पन्न हो गए है और आखिरी चरण की वोटिंग कल होने वाली है ,इसी बीच आज कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने पीएम मोदी पर सेना से धोखा करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने एक बयान जारी किया है और ट्विटर पर लिखा, मोदी सरकार सेना के अधिकारियों से कर रही धोखा व हितों पर कुठाराघात! सैन्य अफसरों की आधी पेंशन काट सेना का मनोबल गिरा रही सरकार। सेना पर मोदी सरकार के ताज़े हमले की इस प्रस्तावना ने झूठे राष्ट्रवादियों का सेना विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है।

उन्होंने कहा, शहीद सैनिकों की वीरता व राष्ट्रवाद के नाम पर वोट बटोरने वाली मोदी सरकार देश के इतिहास की पहली सरकार बनने जा रही है,जो सीमा पर रोजाना अपनी जान की बाजी लगाने वाले सैन्य अफसरो की पेंशन काटने व ‘सक्रिय सेवा’ Active Service के बाद उनके दूसरे करियर विकल्प पर डाका डालने की तैयारी में है।

उन्होंने कहा, एक तरफ तो स्वांग रच प्रधानमंत्री मोदी जी सेना के लिए दिया जलाने की बात करते हैं और दूसरी तरफ साहसी और बहादुर सैन्य अफसरों के जीवन में उनकी पेंशन काट अंधेरा फैलाने का दुस्साहस कर रहे हैं। यही भाजपा का झूठा राष्ट्रवाद है !

अपनी जान की बाज़ी लगाकर देश की सेवा करने वाले अधिकारियों की आधी पेंशन काटने की ऐसी निर्मम व निर्दयी प्रस्तावना केवल सेना विरोधी मोदी सरकार ही कर सकती है।

अगर मोदी सरकार की प्रस्तावना लागू हो जाएगी, तो सदा के लिए 65% सैन्य अफसरों का दूसरा करियर विकल्प भी खत्म हो जाएगा और सेना से बाहर सिविलियन क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण में उनका रचनात्मक सहयोग भी चला जाएगा।

मोदी सरकार की नई प्रस्तावना अनुसार केवल उस सैन्य अफसर को पूरी पेंशन मिलेगी जिसने 35 साल से अधिक सेना की सेवा में बिताए हो सेना के 90% अफसर तो 35 साल की सेवा से पहले ही रिटायर हो जाते है ऐसे में मोदी सरकार 90% सेना के अफसरों को पूरी पेंशन से वंचित करने का षडयंत्र कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...