1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप : भाजपा की ‘B टीम’ है असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM

कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप : भाजपा की ‘B टीम’ है असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप : भाजपा की ‘B टीम’ है असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM

बिहार चुनाव में दो चरण के मतदान संपन्न हो गए है और आखिरी चरण की वोटिंग परसों होने वाली है। इसी बीच सबने चुनाव प्रचार ने जान झोंक दी है और आरोप प्रत्यारोप के दौर जारी है।

इस चुनाव में एक और बीजेपी और जेडीयू साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे है और दूसरी और कांग्रेस, आरजेडी ने गठबंधन बनाया हुआ है। इस बीच ओवैसी ने भी अपनी मौजूदगी बिहार में दर्ज करा दी है और हमेशा की तरह वो कांग्रेस को खटकने लगे है।

आज कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और बड़े नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने इस बयान में ओवैसी को बीजेपी की टीम बता दिया है।

आज उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, भाजपा की ‘B टीम’ है असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM असदुद्दीन ओवैसी है ‘भाजपाई तोता’ वोट ध्रुवीकरण की ‘काठ की हांडी’ होगी फेल बिहार बेकरार है, तैयार है बदलाव के लिए, नई उम्मीदों, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के साथ। महागठबंधन की जीत बिहार के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है !

आपको बता दे कि बिहार के इस चुनाव में अब जुबानी जंग बहुत तेज हो गई है ,इससे पहले आज एलजेपी के लीडर चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है।

 

चिराग पासवान ने कहा, जिस प्रधानमंत्री जी को आप कोसते नहीं थक रहे थे आज उनके साथ मंच पर नतमस्तक होते नहीं थक रहे हैं। ये कुर्सी के प्रति आपका प्रेम और लालच दिखाता है. 10 तारीख के बाद ये तेजस्वी के सामने नतमस्तक होते दिखेंगे।

उन्होंने कहा, जीवन में पहली बार जो बिहारी साथी अपना मतदान करने जा रहे है वह सभी चुनाव प्रचार के पहले दिन से आख़िरी दिन तक आदरणीय नितीश जी से पूछते रहे हैं की पिछले 5 वर्ष में जो विकास की गंगा आपने बहाई है उसकी व्याख्या करें लेकिन किसी भी मंच से साहब ने इस राज़ से पर्दा नहीं उठने दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...