1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. काबुल : जुमे की नमाज के समय मस्जिद में बड़ा धमाका, इमाम सहित 12 लोगों की मौत, 15 घायल

काबुल : जुमे की नमाज के समय मस्जिद में बड़ा धमाका, इमाम सहित 12 लोगों की मौत, 15 घायल

By: Amit ranjan 
Updated:
काबुल : जुमे की नमाज के समय मस्जिद में बड़ा धमाका, इमाम सहित 12 लोगों की मौत, 15 घायल

नई दिल्ली : ईद के पावन मौके पर भी कुछ दहशतगर्दों ने उतरी काबुल के एक मस्जिद में बड़ा धमाका कर दिया, जिसमें 12 नामाजियों की मौत हो गई। आपको बता दें कि यह धमाका तब किया गया था जब लोग मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। काबुल पुलिस के प्रवक्ता फर्दवस फरामर्ज ने बताया कि मस्जिद के इमाम मुफ्ती नईमन की भी हमले में मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य लोग घायल हुए हैं।

फरामर्ज ने बताया कि नमाज शुरू होते ही धमाका हो गया। फिलहाल अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन, प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि शायद इमाम को निशाना बनाकर हमला किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में तीन शव मस्जिद में खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। इसमें एक नाबालिग भी है।

आपको बता दें कि यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब तालिबान और अफगानिस्तान सरकार ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर तीन दिन के संघर्ष विराम की घोषणा कर रखी है। इसके बावजूद भी इस तरह का हरकत करना काफी संदेहास्पद है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...