1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया – बर्थड़े पार्टी में हर्ष फायरिंग से भोजपुरी गायक गोलू राजा को लगी गोली

बलिया – बर्थड़े पार्टी में हर्ष फायरिंग से भोजपुरी गायक गोलू राजा को लगी गोली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बलिया – बर्थड़े पार्टी में हर्ष फायरिंग से भोजपुरी गायक गोलू राजा को लगी गोली

यूपी में लगातार दो दिनों से चल रहे हर्ष फायरिंग की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। हर्ष फायरिंग की घटना को लेकर सरकार ने रोक लगाई पर इसके बावजूद भी हर्ष फायरिंग की घटना रुकने का नाम नही ले रही हैं।

जिसका नजारा बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के महाकालपुर गांव में देखने को मिला। जहाँ यूपी सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी के करीबी और भाजयुमो युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष भानु दुबे के बेटे की बर्थडे पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था और कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के स्टार गायक गोलू राजा का कार्यक्रम था।

भोजपुरी गायक गोलू राजा के कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। जिसमें गोलू राजा को गोली लग गई। जिसको लेकर आनन- फानन में मऊ हॉस्पिटल भर्ती कराने गये। लेकिन अस्पताल वालो ने भर्ती करने से इंकार कर दिया और गोलू राजा के सहयोगियों ने मऊ से लेकर बिहार के बक्सर ले गए।

 

जहाँ स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफ़र कर दिया। सुचना पर पहुँची पुलिस जांच में जुटी गई हैं। हालांकि वही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भोजपुरी के स्टार गायक गोलू राजा आये थे। जो हर्ष फायरिंग की घटना हुई हैं।

अभी उनसे बात किया गया हैं। उनकी स्थिति अभी ठीक हैं। डॉक्टर से बात चित की गई है। हाथ में फ़ैक्चर हैं। अभी वाराणसी के लिए रेफ़र कर दिया गया हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...