1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही : ग्राम प्रधान को नक्सलियों के नाम सें मिला धमकी भरा पत्र, पढ़िए

भदोही : ग्राम प्रधान को नक्सलियों के नाम सें मिला धमकी भरा पत्र, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही : ग्राम प्रधान को नक्सलियों के नाम सें मिला धमकी भरा पत्र, पढ़िए

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड पर रहने वाले ग्राम प्रधान रमेश सिंह को घर के दरवाजे के पास एक पत्र मिला था जिसमे लिखा गया था की यह पत्र नक्सलियों द्वारा भेजा जा रहा है।

रमेश सिंह से दो लाख रुपया और आसपास के दो अन्य प्रधानों से भी रुपयों की डिमांड की गई थी।

साथ ही पत्र में दो स्थानों पर बम रखने की सूचना दी गई थी। वाराणसी से पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम ने ग्राम प्रधान के घर के परिसर में खड़ी कार के ऊपर डिब्बे की जाँच की तो उसमे कागज पाए गए।

 

लेकिन दूसरी संदिग्ध वस्तु जो ग्राम प्रधान के घर से करीब 100 मीटर दूर रखी गई थी जब उसकी जाँच की गई तो उसमे एक इलेक्ट्रानिक सर्किट और थोड़ी मात्रा में लो एक्सप्लोसिव मिला है जिसकी जाँच में पुलिस जुटी हुई है की बरामद सर्किट किस तरह की है और उसमे जो विस्फोटक मिला है वह किस तरह का है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया की शुरुवाती जाँच में जो लो एक्सप्लोसिव मिला है वह पटाखों में प्रयोग होने वाला लग रहा है लेकिन जाँच के बाद अन्य चीजे स्पष्ट होगी साथ ही उन्होंने बताया की मिले पत्र के विषय में भी जाँच की जा रही है की इसको भेजने वाला कौन है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...