{ Anant Dev Pandey }
भदोही जिले में दस वर्षीय बालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बालक कुछ दिन पहले अपने परिवार के साथ मुम्बई से यहां ज्ञानपुर तहसील के रमईपुर गांव अपने घर आया था।
परिवार के अन्य सदस्यों की भी रिपोर्ट आना बाकी है और सभी लोगों को महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में आइसोलेट किया गया है।
एडिशनल सीएमओ जेपी सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले मुम्बई से रमईपुर एक परिवार लौटा था। उसके परिवार के एक सदस्य की मौत कोरोना वायरस से मुम्बई में हुई थी।
जिसका दाह संस्कार करने के बाद पूरा परिवार गांव लौट आया था। यहां आने पर परिवार के कुछ लोगों में लक्षण मिलने पर सोलह लोगों का स्वैब स्वास्थ्य विभाग ने लेकर प्रयागराज जांच के लिए भेजा था। आज शुक्रवार को सोलह में एक दस वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
महाराज बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव दस वर्षीय बालक को परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखा गया है।
अस्पताल में आइसोलेट परिवार के 15 लोगों की रिपोर्ट सुबह तक आने की संभावना है। संक्रमित मरीज के गांव में प्रशासन रवाना हो गयी है।