खबर भदोही जिले से है जहां पुलिस ने एटीएम कार्ड के जरिए ठगी करने वाले एक गिरोह के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शातिर ठगों के पास से सात एटीएम कार्ड ,5 मोबाइल, 4 बाइक और 1900 रुपया नगद बरामद किया है।
सुरियावा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से एटीएम कार्ड लेकर धोखे से एटीएम कार्ड क्लोनिंग करके विभिन्न तारीखों में शातिर ठगों ने 52 हजार रुपये निकाले थे जिस मामले में सुरियावा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस की टीम ने इस मामले में प्रयागराज जिले के रहने वाले चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।
जिनमें धनंजय कुमार यादव ,सनी चौहान, रोशन सिंह और हरिशंकर चौहान की गिरफ्तारी सुरियावा थाना क्षेत्र के कस्बे से की गई है।
इन सभी के पास से सात एटीएम कार्ड ,5 मोबाइल ,4 बाइक और 1900 रुपया बरामद किया गया है।