1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही : विद्युत आपूर्ति ठप होने की वजह से लोगों का फूटा गुस्सा

भदोही : विद्युत आपूर्ति ठप होने की वजह से लोगों का फूटा गुस्सा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही : विद्युत आपूर्ति ठप होने की वजह से लोगों का फूटा गुस्सा

भदोही जनपद में विद्युत आपूर्ति ठप होने की वजह से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वहीं लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं।

ज्ञानपुर जिला मुख्यालय पर स्थानीय लोगों ने भदोही – गोपीगंज मार्ग पर सड़क जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

इतना ही नही सोमवार सुबह से जनपद में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद है। विद्युत कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

अब लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या पेयजल की उत्पन्न हुई है। जिसकी वजह से नाराज लोगों ने सड़क जाम की और जमकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके घरों में पीने के लिए एक बूंद पानी तक नहीं बचा है। साथ ही तमाम बीमार लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...