1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही- 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या

भदोही- 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही- 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में घर के बाहर खेल रहे एक 6 साल के मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

आपको बता दें कि ये गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बदरी गांव की घटना है।  6 वर्षीय परमेश्वर नाम का मासूम बालक घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है।

 

जिस समय यह घटना हुई, उस समय बच्चे के परिजन खेत में धान की कटाई कर रहे थे। परिजनों ने अपने कुछ पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

वहीं पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों से जमीनी विवाद चल रहा था। परिजनों की आशंका के बाद पुलिस आरोपित पड़ोसियों पर लगे हत्या के आरोप की जांच कर रही है। पुलिस ने इस प्रकरण में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...