रिपोर्ट: सत्यम दुबे
कोलकाता: बंगाल विधानसभा चुनाव की रणभेरी बच चुकी है। पार्टियां अपनी-अपनी जोर आजमाइश में लग गई हैं। इस चुनाव में सबसे ज्यादा आक्रामक भारतीय जनता पार्टी ही दिख रही है। पार्टी के उच्च स्तरीय नेता चुनाव प्रचार में लग गये हैं। इसी बीच बुधवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने विधानसभा सीट नंदीग्राम से नामांकरन पत्र दाखिल कर, चुनाव प्रचार में लग गई, शाम को प्रचार के दौरान उनको कथित तौर पर धक्का दिए जाने के कारण गिर गई।
ममता के गिरने के बाद उनके बांये पैर और कमर में चोट आ गई। जिसपर खूब राजनीति हुई। आपको बता दें कि TMC के नेता भारतीय जनता पार्टी पर आरोप प्रत्यारोप करने लगे। घटना के बाद चुनाव आयेाग ने मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय, विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे से शुक्रवार शाम तक रिपोर्ट देने को कहा था।
West Bengal Chief Secretary and other officials submit a report to the Election Commission of India on the Nandigram incident in which CM Mamata Banerjee sustained injuries
— ANI (@ANI) March 12, 2021
चुनाव आयोग के आदेश के बाद शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि जहां पर घठना हुई वहां कोई स्पष्ट फुटेज उपलब्ध नहीं है। नंदीग्राम सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चुनाव प्रचार के दौरान 10 मार्च को पूर्वी मेदिनीपुर जिले में बिरूलिया बाजार में बनर्जी चोटिल हो गई थीं। बनर्जी ने आरोप लगाया था कि ‘चार-पांच’ लोगों के धक्के में वह चोटिल हो गई थीं।
आपको बता दें कि बंगाल सरकार ने जो रिपोर्ट चुनाव आयोग के समक्ष दिया है, उसमें “चार-पांच लोगों” के हमले का जिक्र नहीं किया गया है। जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि चार से पांच लोग मुझपर हमला किये थे।
ममता बनर्जी को चोट लगने के बाद तत्काल कोलकाता इलाज के लिए लाया गया था। जहां से उन्होने एलान किया था कि वह व्हीलचेरय से चुनाव प्रचार करेंगी। रिपोर्ट में स्पष्ट है कि कार के पास लोहे के खंभे के होने का उल्लेख है, लेकिन यह नहीं साफ हुआ कि क्या उसी पोल से रगड़ खाने के कारण दरवाजा बंद हुआ या फिर कोई और वजह रही। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार को छुट्टी भी मिल गई।