1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में बेटी होना गुनाह, हाथरस की बिटिया के इंसाफ के लिए सड़को पर उतरे बाल्मीकि समाज

यूपी में बेटी होना गुनाह, हाथरस की बिटिया के इंसाफ के लिए सड़को पर उतरे बाल्मीकि समाज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी में बेटी होना गुनाह, हाथरस की बिटिया के इंसाफ के लिए सड़को पर उतरे बाल्मीकि समाज

मेरठ- हाथरस में हुई दलित बेटी के साथ हैवानियत की गूंज पूरे देश मे सुनाई दे रही है। आलम ये है की देश बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे है। देश में निर्भया कांड दुबारा दोहराया गया है। जिसको लेकर अन्य समाजों में भारी आक्रोश है और बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हर तरह का प्रयास कर रहा है।

वहीं मेरठ में दलित समाज ने घंटा घर किले पर भारी आक्रोश के साथ गेंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। साथ ही सड़क पर लेटकर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। फिलहाल सैकड़ों दलित समाज में प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए मनीषा को इंसाफ न मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

नारों से गुंजा शहर

मनीषा जैसी बहनों की गुहार अगले जन्म यूपी न भेजना भगवान ‘कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखती खाकी’ बेटियां सड़को पर असुरक्षित नही तो आंदोलन की चेतावनी’

जैसे नारे से शहर गुंज उठा है। दलित समाज मे भारी आक्रोश है। सभी सड़को पर लेटकर विरोध जता रहे है।

 

आपको बता दें कि हाथरस में गैंगरेप की शिकार दलित समाज की बेटी सफ़रगंज हॉस्पिटल में ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। जिसमे इलाज के दौरान कल बेटी ने दम तोड़ दिया था। उसके बाद बाद देशभर में दलित समाज की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हर समाज एकजुट होकर धरना प्रदर्शन कर रहा है और बेटी को इंसाफ के लिए चारों गैंगरेप के आरोपियों को सजा दिलाने की मांग कर रहा है।

वहीं दिल्ली के बाद हाथरस में निर्भया कांड देखने को मिला, जहां लोगों में एक बार फिर भारी आक्रोश के साथ सड़कों पर उतरे। मेरठ में आज बाल्मीकि समाज ने सड़कों पर उतरकर सरकार व क़ानून व्यवस्था का धरना प्रदर्शन कर विरोध किया और जल्द बेटी को इंसाफ नही मिला तो बंद की चेतावनी दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...