1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उपचुनाव से पहले सपा पार्टी को बड़ा झटका : पूर्व मंत्री किरणपाल ने सीएम योगी की सभा में थामा बीजेपी का दामन

उपचुनाव से पहले सपा पार्टी को बड़ा झटका : पूर्व मंत्री किरणपाल ने सीएम योगी की सभा में थामा बीजेपी का दामन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उपचुनाव से पहले सपा पार्टी को बड़ा झटका : पूर्व मंत्री किरणपाल ने सीएम योगी की सभा में थामा बीजेपी का दामन

उपचुनाव से पहले सपा पार्टी को बड़ा झटका पूर्व मंत्री किरणपाल ने सीएम योगी की सभा में थामा बीजेपी का दामन

बुलंदशहर: सीट पर उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा के कद्दावर नेता व पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री किरणपाल सिंह ने 22 अक्टूबर को भाजपा का दामन थाम लिया है।

दरअसल, बुलंदशहर सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी व स्व. विरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी उषा सिरोही के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ रैली करने पहुंचे थे।

इस दौरान सीएम योगी ने ही पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि किरणपाल सिंह मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। किरणपाल सिंह का नाम चर्चित कविता हत्या कांड में भी सामने आया था।

पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह काफी लम्बे वक्त से राजनीति में निष्क्रिय थे। हालांकि, उन्होंने सभी को उस वक्त चौंका दिया जब वो अपने समर्थकों के साथ भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह को खुद बीजेपी की औपचारिक सदस्यता दिलाई। लंबे अरसे बाद उन्होंने नई सियासी पारी के साथ वेस्ट यूपी की सियासत में नए समीकरणों का सूत्रपात कर दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज 22 अक्टूबर को बुलंदशहर पहुंचे। यहां उन्होंने बुलंदशहर सदर सीट से पार्टी प्रत्याशी उषा सिरोही के समर्थन में नुमाईश मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया।

बीजेपी विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट से बीजेपी ने उनकी पत्नी उषा सिरोही को मैदान में उतारा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...