1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले जेपी नड्डा ने चीन, कोरोना और किसान आंदोलन पर पूछे सवाल

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले जेपी नड्डा ने चीन, कोरोना और किसान आंदोलन पर पूछे सवाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले जेपी नड्डा ने चीन, कोरोना और किसान आंदोलन पर पूछे सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज किसानों के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। राहुल गांधी की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए हमला बोलते हुए कई सवाल पूछे है।

आप को बता दे कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी थोड़ी देर में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से बात करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले वे किसानों के मुद्दों पर तैयार की गई बुकलेट भी जारी करेंगे।

जेपी नड्डा ने एक के बाद एक चार ट्वीट किये है। जेपी नड्डा ने कहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस चीन पर झूठ बोलना कब बंद करेंगे? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस चीन के सामने सरेंडर क्यों कर देती है?

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने पहले ट्वीट में लिखा राहुल गांधी ने तमिलनाडु में जल्लीकट्टू का आनंद लिया। जब सत्ता में थे तब उनकी पार्टी ने इस पर प्रतिबंध क्यों लगाया और तमिल संस्कृति का अपमान किया। क्या उन्हें भारत की संस्कृति और लोकाचार पर गर्व नहीं है?

उन्होंने आगे लिखा राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं कि सभी एपीएमसी मंडियों को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन क्या एपीएमसी एक्ट के खिलाफ कांग्रेस के घोषणा पत्र का हिस्सा नहीं था? क्या इससे मंडी बंद नहीं होगी?

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने लिखा अभी राहुल गांधी अपनी मासिक छुट्टी से लौटा है, मैं उससे कुछ प्रश्न पूछना चाहूंगा। मुझे उम्मीद है कि वह आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें जवाब देंगे।

नड्डा ने लिखा मुझे उम्मीद है राहुल गांधी इन सवालों के जवाब देने की हिम्मत जुटाता है। यदि वह नहीं करता है, तो मैं हमारे मेहनती मीडिया मित्रों से आग्रह करता हूं कि वे इन प्रश्नों को पूछें।

बता दें कि राहुल गांधी ने एक खबर के हवाले से प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा था। राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की उसमें दावा किया गया है कि अरुणाचल प्रदेश में चीन ने एलएसी के साढ़े चार किलोमीटर अंदर एक सौ घरों का एक गांव बसा लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...