सोशल मीडिया के उपयोग पर जारी बहस के बीच ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन यानी की बीबीसी ने अपने कर्मचारियों के लिए नए नियम लागू किये है। दरअसल आज के समय में सोशल मीडिया पर व्यक्त की गई राय कई बार संस्थान की राय बन जाती है और इसी से बचने के लिए बीबीसी ने कुछ नियम बनाये है।
आपको बता दे कि बीबीसी ने अपने सभी एम्प्लॉयीज को आगह किया है कि कोई भी एम्प्लॉयी सोशल मीडिया पर पब्लिक पॉलिसी, पॉलिटिक्स, या विवादास्पद विषयों पर अपनी व्यक्तिगत राय व्यक्त नहीं करेगा।
https://twitter.com/jimwaterson/status/1321793886285606913
इसके अलावा सभी लोगों को यह हिदायत भी दी गई है की कोई भी कर्मचारी अपनी सहयोगी कर्मचारी की बुराई नहीं कर सकता है। बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी ने साफ़ निर्देश जारी कर दिए है की कोई भी कर्मचारी अगर इन गाइडलाइन का उल्लंघन करता है तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।
लाइक, रीट्वीट या पोस्ट शेयर करने के द्वारा जो धारणाएं बन जाती है बीबीसी अपने आप को उससे बचाना चाहता है। इसलिए ही बीबीसी को ऐसे कठोर नियम लागू करने पड़े है।