बस्ती जिले के पुलिस द्वारा सक्रिय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है और इनके पास से चोरी की चार बाइक भी बरामद हुई हैं इनके द्वारा दो पहिया वाहनों को चुराकर टुकड़े टुकड़े में बांट कर कबाड़ी के हाथ बेच दिया जाता था अब चोरों के साथ कबाड़ी भी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
वी.ओ. आप को बताते चलें कि पिछले कुछ महीनों से बस्ती जिले में बाइक चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ था जो कि बस्ती पुलिस की साख के साथ साथ उनके लिए सर दर्द बन चुके थे इन बाइक चोरों के द्धारा पिछले एक महीने में 18 बाहनो को चोरी कर पार्ट में तब्दील कर कबाड़ी के हाथों बेच दिया जाता था
पुलिस गिरफ्त में आने के बाद इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार बाइक और चार टायर मय एलाविल बीस मोटरसाइकिल के रिम बरामद किए है और इनको गैगेस्टर एक्ट सहित बिभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज कर कुछ राहत की सांस ली है.