1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस्ती : किसान बिल के विरोध में रालोद की ट्रैक्टर हल्ला बोल रैली हुई ! पढ़े

बस्ती : किसान बिल के विरोध में रालोद की ट्रैक्टर हल्ला बोल रैली हुई ! पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बस्ती : किसान बिल के विरोध में रालोद की ट्रैक्टर हल्ला बोल रैली हुई ! पढ़े

बस्ती जिले में आज रालोद ने किसान बिल के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाल कर हल्ला बोला, नवीन सब्जी मंडी से दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर पर सवार होकर रालोद के कार्यकर्ताओं ने रुधौली तहसील पहुंचकर SDM के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर काला कानून वापस लेने की मांग की।

इस दौरान रालोद के प्रदेश आई टी संयोजक राजा ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा की यह जो तीनों बिल हैं किसानों के हितों में नहीं है यह किसानों के विपरीत हैं चाहे वह कांट्रैक्ट फार्मिंग हो या जमाखोरी को लेकर किया गया संशोधन हो, चाहे वह मंडी व्यवस्था को खत्म करने की बात हो या तीनों बिल किसानों के हितों में नहीं है।

कहीं ना कहीं से निजीकरण को बढ़ावा देना है क्योंकि कृषि अकेला एक ऐसा क्षेत्र था जहां आज भी कोरोपोरेट घराना नहीं था कैसे बड़े कारपोरेट घराने हैं रिलायंस,अडानी, अंबानी को कैसे इसका लाभ मिल सके यह कवायद उसी के लिए है।

 

यह तीनों के अध्यादेश जो आज की तारीख में बिल बन चुके हैं कहीं भी इस में एमएससी शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है, इसलिए इन तीनों के बिलों के विरोध में हिंदुस्तान का पूरा पूरा किसान सड़क पर है।

बिहार , पंजाब,राजस्थान , पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो किसान है वह सड़क पर है हम लोगों की मांग है कि यह जो काला कानून है किसानों के हित में उसे वापस लिया जाए। ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि अगर सरकार यह किसान बिल वापस नहीं लेती है तो हम सभी किसान घराने व किसान मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...