1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फाइनेंस की सीज गाड़ियों का हवाला देकर ठगी करने वाले शमी को बर्रा पुलिस ने भेजा जेल

फाइनेंस की सीज गाड़ियों का हवाला देकर ठगी करने वाले शमी को बर्रा पुलिस ने भेजा जेल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फाइनेंस की सीज गाड़ियों का हवाला देकर ठगी करने वाले शमी को बर्रा पुलिस ने भेजा जेल

फाइनेंस की सीज गाड़ियों का हवाला देकर ठगी करने वाले शमी को बर्रा पुलिस ने भेजा जेल हूरे

कानपुर नगर : शहर व अन्य राज्यो में कानपुर से आनलाईन ठगे गये पीड़ित गुरूवार को बर्रा थाने जा पहुंचे थे।

जहाॅ पीडितों ने बताया की कानपुर निवासी शमी अहमद नाम का व्यक्ति बाजार से कम दामों में बैंको से फाईनेंस कर सीज की हुई गाड़ियां आनलाईन दिखाता है। जिसके बाद खरीदार शमी अहमद से संपर्क कर उससे गाड़ियां देखने को कहता है।

जिसमे शमी अहमद उन्हे फर्जी पेपर दिखा कर खरीदार को फंसाता है व उनसे पेमेंट बायाना लेकर बीस दिन का समय लेता है।

जिसके कुछ दिनो बाद खरीदारों से लिये गये नगद बयाने को चेक के रूप मे ब्याज सहित वापस कर देता है। ज्यादा पैसे वापस मिलने के लालच मे खरीदार भी फंस जाता है और चेक लेकर पुलिस कोर्ट व बैंक के चक्कर लगाता रहता है।

लाल बंगला निवासी सुदामा राठौर ने बताया था कि उन्होने पन्द्रह मार्च को शमी अहमद को मालरोड स्थित उसके आफिस मे डेढ़ लाख की चेक दी थी।

जिसके कुछ दिनो बाद शमी ने बयाना वापस करते हुये एक लाख 80 हजार की चेक वापस किया जो की की इतना समय बीत जाने के बाद भी किलियर नही हुआ जिसका मुकदमा भी न्यायलय मे चल रहा है।

मौके पर आये लगभग आधा दर्जन से ज्यादा पीड़ितों ने बताया की केवल हमारा ही पैसा करोडो़ं मे है। हमारे जैसे कितनो को ठगा हैं। जिन्हे अभी ये नही पता है। दर्जनों लोगों की शिकायत पर बदला पुलिस द्वारा शमी अहमद को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।

प्रकरण मे क्षेत्राधिकारी गोविंदनगर विकास पांडेय ने बताया की काफी दिनों से आनलाईन ठगी की शिकायत मिल रही थी। जिस पर टीम गठित कर आरोपी की धरपकड की गयी है। साथ ही आरोपी सेफाइनेंस की सीज गाड़ियों का हवाला देकर ठगी करने वाले शमी को बर्रा पुलिस ने पकड़ा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...