{ दीपक की रिपोर्ट }
सरकार ने रेड जाेन क्षेत्रों में शराब की बिक्री के आदेश जारी किए है। जिसके चलते आज से शराब की दुकानें खुल गयी है।
बीती रात्रि जैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब की दुकान खोलने का आदेश किए शराब प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बरेली में पीलीभीत बाईपास रोड पर जैसे अंग्रेजी वाइन शॉप की दुकान खुली तो वहां मदिरा प्रेमियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई।
लोगों को इस बात का भी डर है कहीं दोबारा बंद ना हो जाए तो इसको लेकर लोगों ने दर्जन भर बोतलें खरीद कर रख लिया।
वही हमे कुछ लोग तो शराब की पेटियां तक ले जाते देखे अब ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि एक तरफ देश में इतना बड़ा संकट है और एक तरफ ये लोग है जिन्हे इतना भी डर नहीं है कि इस शराब के चक्कर में कहीं वो कोरोना घर ना ले आये।