1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली: पति ने अपनी पत्नी को मामूली बात पर तीन तलाक दे दिया

बरेली: पति ने अपनी पत्नी को मामूली बात पर तीन तलाक दे दिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली: पति ने अपनी पत्नी को मामूली बात पर तीन तलाक दे दिया

{ रिपोर्ट दीपक कुमार }

बरेली के बारादरी के ऐजाज नगर गोटिया का यह पूरा मामला है। यहां के रहने वाले जुल्फिकार ने झारखंड बिहार की रहने वाली जरीना नाम की महिला से 10 साल पहले शादी की थी।

पति मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।लेकिन लॉक डॉउन हो जाने की वजह से अब घर में खाने को लेकर दिक्कतें हो रही थी।

इसी को देखते हुए पत्नी जरीना ने मोहल्ले के ही लोगों से खाने-पीने की मदद मांगी। यह बात जुल्फिकार को नागवार गुजरी और उसने अपनी पत्नी के ऊपर दरिंदगी से हमला कर दिय।

हमले में जरीना गंभीर रूप से घायल हो गई है और इतना ही नहीं पति ने उसको मारपीट करने के बाद तीन तलाक दे दिया।

मामला मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है और वही पीड़ित महिला ने समाज सेविका निदा खान से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...