1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली : पिता ने घरेलू विवाद में अपने बेटे की हत्या अपने दूसरों बेटों के साथ कर दी, पढ़े

बरेली : पिता ने घरेलू विवाद में अपने बेटे की हत्या अपने दूसरों बेटों के साथ कर दी, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली : पिता ने घरेलू विवाद में अपने बेटे की हत्या अपने दूसरों बेटों के साथ कर दी, पढ़े

बरेली पुलिस ने एक ऐसे पिता को गिरफ्तार किया है जिसने घरेलू विवाद में अपने बेटे की हत्या अपने दूसरों बेटों के साथ कर दी थी।

फिलहाल पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पिता के साथ एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया जबकि मृतक के एक भाई की तलाश पुलिस को अभी भी है।

बरेली के किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में हिना खान नाम की महिला ने अपने ससुर और अपने दो देवरों पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया था।

महिला का कहना था कि 11 अप्रैल को उसके ससुर और दो देवरों ने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी और मामले को छिपाने के लिए सभी को यह बता दिया कि उनके बेटे की जीने से गिरने के चलते मौत हो गई।

जब उसने मामले की शिकायत किला पुलिस से की तो पुलिस ने भी उसकी अनदेखी कर दी। इसके बाद वह परेशान होकर एएसपी रोहित सजवाण से मिली और पूरे मामले की जानकारी दी इसके मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर शव को कब्र से निकलवाया गया और पोस्टमार्टम कराया गया।

जिसमे मृतक की मौत की वजह गोली लगना आई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर महिला के ससुर और उसके एक देवर को गिरफ्तार कर लिया।

वही मामले पर लापरवाही करने वाले इंस्पेक्टर किला को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...